food for health

भोजन हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। भोजन शक्ति देता है इसके द्वारा हम अपनी दिन चर्या अच्छे से चला पाते है ।हमारे शरीर को life force energy Reiki भी इससे मिलती है। आप जैसा भोजन करते है वैसे ही आपकी प्रकृति होती है। हर व्यक्ति में 3 गुण प्रमुख होते है। सात्विक गुण ,रजस गुण, तमस गुण।
आप जैसा भोजन करते है उसी के अनुसार आपके व्यवहार में परिवर्तन होता है।भोजन भी  तीन प्रकार में बाटा जाता है सात्विक,राजसिक, तामसिक।कहते है ना कि जैसा खाये अन्न वैसा होवे मन।
सात्विक भोजन को अति उत्त्तम माना जाता है। इसमें हरीसब्जियां फल अनाज दा ल। शाकाहारी भोजन आता है।ये एक कोशिय होता है। पाचन क्रिया 12 से 24 घंटे में पूर्ण जो जाती है।शरीर हल्का रहता है। आप किसी भी आश्रम या प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र में जाएँगे तो वहाँ आपको तेल मसाले रहित भोजन मिलता हैं जो आपके पाचन तन्त्र को ठीक रखता है।इस भोजन का विचारो ओर भी गहरा असरपड़ता है। इस तरह के भोजन से सत्व गुण बढ़ता है.।
दूसरे तरह का भोजन है राजसिक भोजन।
आज 90%लोगों की पहली पसंद यही भोजन है।चटपटा मसालेदार तीखा,तेल घी वाला भोजन  पसन्द किया जाता है।   इसके पाचन में थोड़ा समय लगता है।
तीसरा है तामसिक भोजन।इसतरह के भोजन में सभी तरह का मांसा हारी भोजन आता है। इस भोजन को पचने में 72 घंटे लगते है। ये भोजन पेट में जा कर  आसानी से पचता नही है तो आँतो में सड़ता है।और व्यक्ति की तामसिक प्रकृति बन जाती है।स्वभाव गरम रहता है।सरल स्वभाव नही होता। माँसाहार से कई बीमारियां पैदा होती है।शरीर बलशाली जरूर बनता है किंतु उसके पीछे कितने निरीह जानवरों की बाली हिती है।ज्यादा तर मांसाहारी high  cholestrol  वाले होते है जबकि शाकाहाररी पदार्थो में zero cholestrol होता है।
आज कल विदेशों में अधिकतर लोग शाकाहारी हो रहे है। अभी हाल ही में रितेश देखमुख का इंटरव्यू  सुना वो कई सालों से शाकाहारी बन गए है । उन्होंने अपनी देहदान की है ,इसलिए कहते है कि उनके सारे बॉडी parts healthy रहे ताकि वो किसी को अच्छा स्वस्थ जीवन दे सके।मांसाहार  लेने से आपकीएडरनल ग्लेंड बहुत ज्यादा तनाव पैदा करने वाले हार्मोन्स बनाती है। जो शरीर में तनाव घृणा, क्रोध,डर , पैदा करते है। 
भोजन करते वख्त मन शांत रखें, भोजन करने से पहले व बाद में ईश्वर को धन्यवाद दे। यदि भोजन  को दो तीन मिनट रैकी करें तो वो बहुत ही  लाभदायक  होगा।इसी तरह पानी को भी 5 min. रेकी करे तो  उसका भी स्वाद बदल जाता है, और वह आप को फायदा करता है।
            इसतरह खानपान का ध्यान रख कर reiki के साथ सात्विक भोजन करें तो निश्चय ही वह हमारे स्वास्थ्य को उत्त्तम रखेगा।
                                           इति।

Comments

Popular posts from this blog

Life force energy