Posts

Showing posts from November, 2020

दीपावाली शुभ हो। Happy deepawali

Image
आप सभी मित्रों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। दीपावली एक ऐसा पर्व है , जिसका हम बेसब्री  से  इंतजार करते है।  सारे काम ख़रीदारी घर की साफ सफाई सब  कुछ दीपावली के  दिन के इंतेज़ार में करते है।हम साफ सफ़ाई पुराना समान जो प्रयोग नही लेते उसे निकलते है ।यानी कि फालतू चीज़े निकाल देते है । घर साफ करके धन तेरस से दीपावली मनाना शुरू करते है।धन की देवी लक्ष्मी जी का आव्हान करते है कि हमे सुख सम्रद्धि प्रदान करे। यह एक बहुत ही पवित्र त्योहार है जहाँ घर रोशन किये जाते है घर जे द्वार पर रंगोली फूल बंदन वार सब लगाए जाते है।  देवी लक्ष्मीजल तत्व का प्रतीक  है कमल पर विराजमान है।इस कहा जाता है कि समुद्रमंथन में लक्ष्मीजीप्रकट हुई थी। इसलिए उनके प्रसाद में भी फूल मखाने ,सिंघाड़े, कमल का फूल रखे जाते है ये सभी जल तत्व से जुड़े है। मिट्टी के दिये जलाने का महत्व है जो पृथ्वी तत्व से जुड़ा है। दीपक में अग्नि  प्रज्वलित करते है जो अग्नि तत्व का  प्रतीक है। अमावस्या की रात्रि के अंधकार को दियो की  रोशनी से रोशन करते है।यनि की आकाश तत्व को भीपुजते है।...