रेकी (heal your self)
वर्ष १९९८_९९के आसपास एक मित्र के सुझाव पर रेकी चिकित्सा पद्धति से जुड़ने का अवसर प्राप्त हुआ शुरुआती शिक्षा से अनुभव हुआ की यह एक बहुत शक्ति शाली जीवन दाई ऊर्जा शक्ति है,जो ब्रह्मांड की शक्ति(cosmic energy) के सिद्धांत पर आधारित है, अतः मैंने इसकी पूर्ण शिक्षा प्राप्त कर मास्टर डिग्री प्राप्त की। इस दौरान मैंने सीखा और अनुभव किया कि, ये एक ऐसी शक्ति है जो हम सभी लोगों में विद्यमान है पर हमें इसका ज्ञान नही है, क्यों कि ये सुषुप्त अवस्था में है और रेकी इन शक्तियों को पुनर्जीवित करने का काम करती है। रेकी शक्ति हमारे तन (शरीर),मन, और आत्मा को एकाकार करने में समर्थ है। और आपके आभा मंडल (aura) को शक्ति शाली बनाती है। इसके माध्यम से जीवन में आई किसी भी परेशानी,रोग, एवम जीवन मैं आई समस्या से सुगमता पूर्वक मुक्ति पाई जा सकती है। यह विज्ञान द्वारा स्वीकृत बहुत गहन आध्यात्मिक चिकित्सा पद्धति है । इसीलिए मैं इसे मां का दर्जा देती हू,यह मां की तरह हमें संरक्षण प...