परिवार
आज विश्व परिवार दिवस है। पाश्चत्य देशों में इस तरह के दिवस मनाने की परंपरा है। क्यों कि वहां सभी एकल परिवार है। बच्चे adult होते ही माता पिता से अलग हो जाते है। तो एक दिन सब मिल कर सेलिब्रेट करते है। किंतु हमारे देश में तो हम परिवार के बीच ही बड़े होते है और जीवन पर्यन्त परिवार के साथ ही रहते है। अब हमारे देश में भी पाश्चत्य सभ्यता पैर पसार रही है। एकल परिवार बढ़ रहे है, बच्चे परिवार में अपने रिश्तों से दूर रहना चाहते है, उनके जीवन में कोई दखल दे वो उन्हे पसंद नही आता। अभी कुछ समय पहले रॉबिन शर्मा की बुक The family wisdom पढ़ने का अवसर मिला। परिवार के महत्व को बहुत सुंदर ढंग से समझाया है। परिवार ईश्वर की दी हुई पहली गिफ्ट है, जो हमे जन्म के साथ मिलती है, और इस उपहार को संभाल कर रखना चाहिए। बच्चो को दादा दादी,नाना नानी,और अन्य रिश्तों के महत्व को बताना चाहिए।न की उनसे दूर करना चाहिए, परिवार में हर रिश्ते का अपना महत्व होता है, और हम बचपन से बच्चो को बताए इस महत्व को तो जीवन पर्यंत वे रिश...