रेकी (heal your self)

वर्ष १९९८_९९के आसपास  एक मित्र के सुझाव पर रेकी चिकित्सा पद्धति से जुड़ने का अवसर प्राप्त हुआ शुरुआती शिक्षा से अनुभव हुआ की यह एक बहुत शक्ति शाली जीवन दाई ऊर्जा शक्ति है,जो ब्रह्मांड की  शक्ति(cosmic energy) के सिद्धांत पर आधारित है, अतः मैंने इसकी पूर्ण शिक्षा प्राप्त कर मास्टर डिग्री प्राप्त की। इस दौरान मैंने सीखा और अनुभव किया कि, ये एक ऐसी शक्ति है जो हम सभी लोगों में   विद्यमान है पर हमें इसका ज्ञान नही है, क्यों कि ये सुषुप्त अवस्था में है और रेकी इन शक्तियों को पुनर्जीवित करने का काम करती है।
            रेकी शक्ति हमारे तन (शरीर),मन, और आत्मा को एकाकार करने में समर्थ है। और आपके आभा मंडल (aura) को शक्ति शाली बनाती है। इसके माध्यम से जीवन में आई किसी भी  परेशानी,रोग, एवम जीवन  मैं आई समस्या से सुगमता पूर्वक मुक्ति पाई जा सकती है।
               यह विज्ञान द्वारा स्वीकृत बहुत गहन आध्यात्मिक चिकित्सा पद्धति है । इसीलिए मैं इसे मां का दर्जा देती हू,यह मां की तरह हमें  संरक्षण प्रदान करती है।
भारतीय शास्त्रों में पतंजलि योग सूत्र में इसे ' मार्जन क्रिया ' का नाम दिया गया है। गौतम बुद्ध के कमल सूत्र में  स्पर्श चिकित्सा एवम ऋगवेद मैं "  अ यम हस्त"के नाम से उल्लेखित किया है।
       यह एक बहुत आसान  पद्धति है जिसे हम
 अपने हाथों द्वारा ब्रह्मांड से ग्रहण करते है। एक छोटी सी प्रक्रिया से गुरु के द्वारा  ब्रह्मांड की इस शक्ति को आपके भीतर प्रवाहित किया जाता है,और यह शक्ति आपके साथ एकाकार होकर सदेव आपके साथ रहती है।
     यह एक बात और बात बताना जरूरी है कि इसका किसी धर्म, पथ,वर्ग,या उम्र से कोई लेना देना नही है।कोई भी स्त्री, पुरुष, बच्चे इसे ग्रहण कर सकते है,और अपनी उन्नति कर सकते हैं। यह कोई मैली विद्या, या जादू टोना टोटका या सम्मोहन शक्ति नही है। साधारण शब्दों में कहा जाए तो हम सीधे ब्रह्मांड से। यह शक्ति प्राप्त  करते है और अपने हाथों के माध्यम से स्वयं एवम दूसरो को लाभ पहुंचा सकते है। आज पूरे विश्व में मेडिकल साइंस ने भी इसे मान्यता दी है।
            इस  पत्रिका के माध्यम से इस चिकित्सा पद्धति का ज्ञान पहुंचाना चाहती हूं, ताकि सभी इससे लाभान्वित हो।
                                         इति
                                  पुनीता अशोक भटनागर 
                                                
                                       रेकी ग्रांड मास्टर 

Comments

Popular posts from this blog

Life force energy