दीपावाली शुभ हो। Happy deepawali

आप सभी मित्रों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।
दीपावली एक ऐसा पर्व है , जिसका हम बेसब्री  से  इंतजार करते है।  सारे काम ख़रीदारी घर की साफ सफाई सब  कुछ दीपावली के  दिन के इंतेज़ार में करते है।हम साफ सफ़ाई पुराना समान जो प्रयोग नही लेते उसे निकलते है ।यानी कि फालतू चीज़े निकाल देते है । घर साफ करके धन तेरस से दीपावली मनाना शुरू करते है।धन की देवी लक्ष्मी जी का आव्हान करते है कि हमे सुख सम्रद्धि प्रदान करे। यह एक बहुत ही पवित्र त्योहार है जहाँ घर रोशन किये जाते है घर जे द्वार पर रंगोली फूल बंदन वार सब लगाए जाते है।  देवी लक्ष्मीजल तत्व का प्रतीक  है कमल पर विराजमान है।इस कहा जाता है कि समुद्रमंथन में लक्ष्मीजीप्रकट हुई थी। इसलिए उनके प्रसाद में भी फूल मखाने ,सिंघाड़े, कमल का फूल रखे जाते है ये सभी जल तत्व से जुड़े है।
मिट्टी के दिये जलाने का महत्व है जो पृथ्वी तत्व से जुड़ा है। दीपक में अग्नि  प्रज्वलित करते है जो अग्नि तत्व का  प्रतीक है। अमावस्या की रात्रि के अंधकार को दियो की  रोशनी से रोशन करते है।यनि की आकाश तत्व को भीपुजते है। इस तरह ध्यान दीजिए कि हम दीपावली के पर्व पर भी 5 तत्व को ध्यान में रखते है।जिनसे हमारा शरीर ऊर्जा लेते है।ये त्यौहार हमे ऊर्जा से भर देते हैं और हम फिर उत्साह से कार्य करने लगते है। हमारे धर्म में हर त्यौहार को मनाने का लॉजिक है,और हम पूरे उत्साह से मनाते है।
इस वर्ष covid के कारण हम बहुत ध्यान रखते हुए पूरे उत्साह से त्योहार मनाये यही शुभ कामना है।
Happy diwali.

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

Life force energy