Happy new year
नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं।
बीते वर्ष में बहुत कुछ देखा और सीखा,2020 कोकोईभी याद नही करना चाहेगा।पर इसे याद रखना ही होगा।इस वख्त को भुलाना मुश्किल है। यदि सकारात्मक सोच रखगे तो यही याद रहेगा कि इसबीते वर्ष ने जो सिखाया हम भूल चुके थे। जिंदगी की भाग दौड़ ने भौतिक वाद ने हमे अपनो से दूर कर दिया था। lockdown ने फिर सेअप्ननो की याद दिलाई एक दूसरे का ख्याल रखना सिखाया, हमने ये सीखा कि रुपया पैसा से सब कुछ खरीद सकते हो ,पर उत्तम स्वास्थ्य नही। संकट के समय में समाधान निकालना आगया। कितने ही लोग परिवार सहित हिम्मत कर के घर को लौटने लगे।
Work from home का नया चलन शुरू हुआ। कि तने लोगों ने स्टार्ट अप के तहत नए काम शुरू किए। कठिन समय में भी हमने नई संभावनाएं तलाशी और आगे बढ़े। हमने कई अपनो को खो दिया परिवार टूट गए परआगे तो बढ़ना ही है।
घर बाहर में रिश्तों की अहमयित पहचानी। हमारे घरोँ में काम करने वाले हमारे सहयोगियों के महत्व को जाना।covid के चलते दूरी रखना जरूरी था इसलिए उनके काम के महत्व को जाना कि हर सहयोगी हमारे लिए जरूरी है।
बीते वर्ष में शायद पहली बार सभी ने घर के उत्तम भोजन का महत्व समझा। अच्छे स्वास्थ्य के लिए घर का ताजा खाना ही सबसे अच्छा है।
आर्थिक पहलू देखे तो देश की अर्थ व्यवस्था को बहुत बड़ा झटका लगा। हमने भी बचत की अहमियत को समझा।घर बैठ कर कई नई चीज़े सीखी,कम में भी जीना सीखा।जीने के लिए बहुत ज्यादा चीजों की जरूरत नही होती, कम से बहु काम चलता है,स्वछता जीवन में बहुत जरूरी है। जीवन मैं हर मुश्किल का हल होता है जरूरी है साहस और हिम्मत से कठिनाई से सामना करने की।
इसलिय बीते वर्ष की बहुत याद बुरीहै,किन्तु हमें ये वर्ष जिंदगी के सबक सिखा गया जो हम अपने जीते जी याद रखेंगे।इसलिए बीते वर्ष का भी धन्यवाद।और नए वर्ष की शुभकामनाएं।
Beautiful summarised vividh experience
ReplyDeletePl. Read as COVID NOT VIVID
ReplyDelete